फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Display - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें 14 मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

  विकलांग कल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले दिव्यांगों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में दिव्यांगों को प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये प्रतिमाह करने, लोन 10 हजार से बढ़ा कर 50 हजार रुपये करने, आरक्षण 3 से बढ़ा कर 5 प्रतिशत करने, रेलवे पास भी दिलवाने, खाली पड़े पदों को भरने, बीपीएल श्रेणी के राशन कार्ड बनवाने आदि मांग की गई। 
विज्ञापन

  ज्ञापन देने वालों में सुदेश गुप्ता, नवाब अली, राजेश कुमार, पंडित रविशंकर शर्मा, इकराम अली, इमरान अली, सुनीता रानी, महमूद हसन, मोहम्मद यासीन, साजिद अली, प्रवीण कुमार आदि    शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें