फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने दफ्तर में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिव्यांगों ने विश्व दिव्यांग दिवस को काले दिवस के रूप में मनाते हुए सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सर्व विकलांग कल्याण समिति के महासचिव आफताब आलम के नेतृत्व में दिव्यांगों ने पात्र होने के बावजूद भी सरकार की योजनाओं का लाभ देने में जिला स्तर पर हो रही अनियमितता को लेकर रोष जताया। राष्ट्रपति के नाम भेजे ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण और हितों को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों के द्वारा अनेक घोषणाएं की गई है, लेकिन धरातल पर इनका लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है। विभागों में सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर लूटखसोट और भ्रष्टाचार के नाम पर दिव्यांगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में विश्व दिव्यांग दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं है। यही कारण है कि हम सभी यहां भ्रष्ट व्यवस्था से व्यथित होकर काला दिवस मना रहे हैं। आफताब आलम, पिंटू, सीता, भीम सिंह, शबनम, शबा, संत कुमार, रोहताश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें