फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने विदेश से बीवी को फोन पर दिया तलाक      

Thu, 09 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तीन तलाक। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शौहर ने विदेश से बेगम को फोन पर तलाक दे दिया। उसके बाद ससुरालियों ने पीड़िता को दो माह से घर में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह ससुर के फोन से पीड़िता ने मायके में सूचना दी, तब जाकर परिजनों ने नई मंडी कोतवाली पुलिस की सहायता से विवाहिता को बंधनमुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।          
विज्ञापन

  
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला का शौहर सऊदी में नौकरी करता है। दो माह पूर्व सात जनवरी को शौहर ने फोन पर पीड़िता को तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी सास-ससुर को दी तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया और उसका फोन भी जब्त कर लिया। दो माह तक विवाहिता ससुराल में बंधक बनी रही। इसी बीच मंगलवार को ससुर का फोन पीड़िता के हाथ लग गया।

उसने किसी तरह से छुपकर ससुर के फोन से परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताए गए घर पर जाकर महिला को ससुरालियों से बंधन मुक्त कराया। ससुराल पक्ष लगाए गए आरोपों को झूठा बता रहे हैं तो वहीं मायका पक्ष ससुरालियों पर विवाहिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें