फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में घाट निर्माण को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। पौराणिक शुकतीर्थ को भव्य एवं दर्शनीय स्वरूप देने के लिए निर्माणाधीन विकास कार्यों का सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने निरीक्षण किया। कमिश्नर ने श्री शुकदेव गंगा घाट क्षेत्र में टीएफसी बिल्डिंग, पार्किंग, घाट आदि कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।
सहारनपुर कमिश्नर शनिवार को महाभारतकालीन शुकतीर्थ धाम पहुंचे। जिला पंचायत के गेस्ट हाउस पर अधिकारियों से मंत्रणा की। एमडीए वीसी कविता मीणा ने शुकतीर्थ विकास परिषद की कार्य योजना से अवगत कराया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि शुकतीर्थ धाम में विकास योजनाएं समय से पूरी कराएंगे। तीर्थों को जनसुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता में है। आयुक्त गंगा घाट से भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पधारे, जहां उन्होंने तीर्थ के जीर्णोद्धारक शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर संत विभूति का भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन

अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा वीतराग संत के संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इस मौके पर एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, नायब ब्रजेश सिंह, बीडीओ अक्सीर खान, कानूनगो ललित मोहन शर्मा व लेखपाल विकास धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें