मीरापुर/रामराज (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई दिव्यांग युवती से दूसरे वर्ग के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की मूकबधिर युवती बृहस्पतिवार शाम खेत पर गई थी। आरोप है कि दूसरे वर्ग के एक युवक ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने रात में ही गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी फरमान के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के साथ ही दुष्कर्म के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि दुष्कर्म आरोपी फरमान बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र के गांव असारा निवासी है। वह काफी समय से पीड़िता के गांव स्थित अपनी बहन की ससुराल में रह रहा है।