फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं की जंग में भाकियू और भाजपा में आर-पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चुनाव में पहली बार भाजपा और भाकियू आमने-सामने हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा के पास 19 और भाकियू के पास 17 वोट हैं। सात वोटों के लिए जोड़तोड़ की जंग चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा ने वीरपाल निर्वाल को प्रत्याशी बनाया है और चुनाव की कमान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को सौंपी गई है। भाजपा नेताओं की माने तो वह 28 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। 43 के बोर्ड में जीत के लिए 22 वोट चाहिए। यदि 28 सदस्य बीजेपी के पास होते तो विपक्ष चुनावी मैदान ही छोड़ गया होता, अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। सूत्रों की माने तो भाजपा के कब्जे में अभी 19 जिपं सदस्य हैं। भाकियू प्रत्याशी 17 वोटों को कब्जे में ले चुका है। इनमें से अधिकतम सदस्य अज्ञात स्थानों पर जा चुके हैं।
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी का दावा है कि इस चुनाव में विपक्ष जीतेगा। विपक्ष की कमान भाकियू प्रमुख चौधरी नरेश टिकैत के हाथ में है। विपक्ष ने भाजपा को मात देने के लिए डॉ संजीव बालियान के तहेरे भाई सतेंद्र बालियान को प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव में भाजपा की तरफ से डॉ संजीव बालियान और विपक्ष से नरेश टिकैत की प्रतिष्ठा सीधे जुड़ी है। यह चुनाव जिले में राजनीति की आगे की दिशा भी तय करेगा।
विज्ञापन

इन तीनों पर टिकी है जीत
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र उर्फ बिल्लू, राहुल ठाकुर और अमरकांत चीकू जीत का आधार बनेंगे। ये तीनों जहां जाएंगे उसी की जीत होगी। अभी तक इन तीनों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है और ये दोनो दलों के संपर्क में है। बिल्लू और राहुल बसपा के समर्थन से जीते हैं और अमरकांत आजाद समाज पार्टी के समर्थन से जिपं सदस्य बने हैं। ये तीनों अभी अपने घरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें