फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में शोरशराबा, हंगामे की भेंट चढ़े प्रस्ताव, एक भी पास नहीं 

Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत की बोर्ड में हंगामे की भेंट चढ़ गए। सदस्यों के हंगामे के कारण एक भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका। बैठक में जिला योजना के तहत रखे जाने वाले प्रस्ताव पेश किए, लेकिन सदस्यों ने जानकारी नहीं देने का आरोप लगाकर बैठक का विरोध किया। वहीं, बीएसए समेत विद्युत निगम के अधिकारियों को जवाब देना भारी पड़ गया। 
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट में स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में जिला पंचायत की बैठक हुई। जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन संख्या कम रही। इस दौरान सामने आया कि अधिकारी बैठक के प्रति लगातार उदासीनता बरत रहे हैं। बाबुओं को बैठक में भेजा जा रहा है।

विशेष प्रस्ताव में शामिल किए गए जिला योजना वर्ष 2018-19 के अनुमोदित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, लेकिन सदस्यों ने कहा सर्वसम्मति से पास किया जाएगा। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य ने कहा कि सभी प्रस्तावों के बारे में उन्हें अगली बैठक में बता दिया जाएगा। हालांकि सदस्य इस बात पर अड़ गए कि पहले लिखित में प्रस्ताव दिए जाएं, उसके बाद ही कोई बात होगी। मामला बिगड़ा तो बैठक का माहौल हंगामेदार हो गया।
विज्ञापन


सदस्यों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। ऐसे में कोई प्रस्ताव पास नहीं होने दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष, एडीएम वित्त ने कहा कि 16 मार्च की बैठक में उन्हें पूरी जानकारी दे दी जाएगी। जिला योजना की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को लिखित में नहीं दिए जाने पर सदस्यों ने आपत्ति जताई, हालांकि इस दौरान एक भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका है। साधारण प्रस्ताव पर सदस्यों ने सहमति जरूर जताई, मगर शंका बनी रही।

सदस्यों ने बीएसए से कहा कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैं। कई शिक्षक विद्यालय में उपस्थिति लगाकर गायब रहते हैं, ऐसे में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर बीएसए कोई जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा भी सदस्यों ने विद्युत निगम की सबसे अधिक शिकायतें रखी, जिसको लेकर भी खूब गहमा-गहमी रही। सदस्यों ने कहा कि कई गांव ऐसे हैं, जहां खंभे लगा दिए हैं, लेकिन तार आज तक नहीं खींचे गए हैं।

गांवों में किस हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है, इसकी भी कोई सटीक जानकारी नहीं है। बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़कर संपन्न हो गई। बैठक में एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर, एएमए नूतन शर्मा, डीएसटीओ अशोक कुमार, अनिल कुमार, डीआईओएस मुनेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक, अंजलि मलिक, हरेंद्र शर्मा, संजय राठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें