फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों की कार्रवाई में जनपद मंडल में प्रथम आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में प्रथम, प्रदेश में नौंवे नंबर पर आया जिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान में एक माह के दौरान न्यायालय में महिलाओं और बच्चों के मुकदमों में कार्रवाई में जनपद मंडल में पहले और प्रदेश में नौवें स्थान पर आया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान में 79 मुकदमों को शामिल लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 20 मुकदमे सत्र न्यायालय में और अभियोजन के 59 मामले शामिल किए गए थे। इस अभियान के दौरान स्पेशल पोक्सो कोर्ट नंबर-1 ने दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को दस वर्ष की कैद और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार आदि के मामलों छह आरोपियों तथा एडीएम प्रशासन कोर्ट ने 21 लोगों को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर करने के आदेश जारी किए। एडीएम ने बताया कि भू-माफिया एवं गंभीर मुकदमो में भी प्रभावी पैरवी किए जाने पर तीन मुकदमों में विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई। आरोपियों की जमानतो का भी प्रबल विरोध किया जा रहा है। साथ ही चिंहित किए गए मुकदमों में प्रभावी पैरवी की जा रही है। अभियोजन अधिकारी गंगा शरण ने जमानत के विरोध की 33817 डाटा फीडिंग ‘ई-प्रोजीक्यूशन’ सिस्टम में की है। इसी आधार पर जिले में अभियोजन कार्य मंडल में प्रथम तथा प्रदेश में नौवे स्थान पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें