फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की रैली के लिए जिला प्रशासन सजग

Wed, 15 Nov 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सीएम योगी की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं ने जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
जिले में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। अधिकतम सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी ने एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। जिले की दस निकायों के वोटरों के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली आयोजित की है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 18 नवंबर को रैली होगी। इस रैली में सभी दस निकायों से कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के जिले में आने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसी कड़ी में बुधवार को एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने रैली स्थल राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीजेपी के नेता भी उनके साथ रहे। उधर, बीजेपी ने मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। रैली को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने जीआईसी मैदान का किया निरीक्षण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं ने जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। जिले में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। अधिकतम सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी ने एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। जिले की दस निकायों के वोटरों के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली आयोजित की है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 18 नवंबर को रैली होगी। इस रैली में सभी दस निकायों से कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के जिले में आने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसी कड़ी में बुधवार को एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने रैली स्थल राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीजेपी के नेता भी उनके साथ रहे। उधर, बीजेपी ने मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। रैली को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें