फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की

विज्ञापन
मोरना ब्लाक में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते ब्लाक प्रमुख व बीडीओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की
विज्ञापन

मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चयनित 36 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि दिव्यांगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। स्वैच्छिक संगठनों व समाज के धनी लोगों को दिव्यांगजनों की मदद बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में चयनित 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कीं। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी सुधीर बालियान, अवर अभियंता चंद्रबोस, ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार, सुभाष चंद, प्रधान पति शाहरजा नकवी, शहजाद अंसारी, बेलड़ा प्रधान संसार सिंह, धीराहेड़ी के प्रधान सुक्रमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें