फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और अभिभावकों को पौधे वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम में छात्रों एवं अभिभावकों को पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक एवं भारत विकास परिषद सम्राट के पदाधिकारियों द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उमेश मलिक ने कहा कि कोविड काल में प्राण वायु आक्सीजन संकट को ध्यान में रखते हुए हम सभी पौधरोपण के इस अभियान में प्रतिभाग करें। इससे पूर्व न्यू बाल कल्याण समिति के कॉर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम संयोजक न्यू बाल कल्याण समिति के प्रबंधक रामफल सिंह ग्रेड ने कहा कि हम सब भी पौधरोपण के इस महायज्ञ में अपनी आहुति देकर वन महोत्सव को सफल बनाएं। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि सभी छात्र अपने अपने पौधों की संपूर्ण देखभाल करेंगे। इसके लिए उन्हें आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा में पांच अंक भी दिए जाएंगे।
मौके पर न्यू बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गर्ग, ज्ञानचंद संगल, रविंद्र बंसल, ललित माहेश्वरी, भारत विकास परिषद सम्राट के संरक्षक एवं प्रांतीय अध्यक्ष परम कीर्ति शरण, अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव डॉ नितिन जैन, महिला संयोजिका शशि सिंघल मौजूद रहे। संचालन महेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें