फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल के लिए राधिका ने मौत को लग लिया गले, रो-रोकर दो साल के बेटे का हाल हुआ बुरा

Fri, 13 Feb 2026 11:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मीरापुर (मुजफ्फरनगर)

सार

करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के आशीष की शादी राधिका के साथ हुई थी। वर्तमान में आशीष उड़ीसा में फेरी का काम कर रहा है और राधिका अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ गांव में ही रह रही थी।
विज्ञापन
मोबाइल न दिलाने पर पत्नी ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी मुजफ्फरनगर स्थित मीरापुर के खेड़ी सराय गांव में शुक्रवार को विवाहिता राधिका (24) ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उड़ीसा में कपड़े की फेरी लगाने गए पति से मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

 

तीन साल पहले ही थी राधिका की शादी
करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के आशीष की शादी राधिका के साथ हुई थी। वर्तमान में आशीष उड़ीसा में फेरी का काम कर रहा है और राधिका अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ गांव में ही रह रही थी। शुक्रवार दोपहर को मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान दंपती में नया मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन

राधिका ने लगाई फांसी
कहासुनी के बाद महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राधिका का करीब दो वर्ष का मासूम बेटा वासु रो-रोकर बेहाल है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ जानसठ रुपाली राय ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पति को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें