- पुलिस ने 11 गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। रविवार देर शाम कस्बे में बाइक हटाने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। इसमें पुलिस के साथ भी युवकों और उनके परिजनों की झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 युवकों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया।
मोहल्ला हुसैनपुरा में बाइक हटाने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। विवाद होने की खबर लगने पर युवकों के परिजन भी मौके पहुंच गए। इसके बाद युवकों के परिजनों में भी कहासुनी हो गई। झगड़े की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस युवकों को पकड़ने लगी तो, युवकों और उनके परिजनों की पुलिस के साथ भी झड़प हो गई। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। विरोध के चलते पुलिस ने 11 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए दीपांशु, नितिन, रविंद्र पाल, प्रदीप पाल, चिंटू, पिंटू, जॉनी कुमार, विपिन कुमार, अमित कुमार, सतबीर, अनुज कुमार का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।