मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित लोक अदालत में जिला स्तर पर 6053 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना के 46 वादों में 14348500 रुपये पीड़ित परिवारों को दिलाए गए। परिवार न्यायालय में 35 वादों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से जिला न्यायालय में 2012 मुकदमे निस्तारित हुए। 1060535 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। मोटर दुर्घटना से संबंधित में 46 वादों का निपटारा कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार ने वाद निस्तारित किए। पक्षकारों के मध्यम सुलहनामा कराया। 14348500 रुपए प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। कुटुंब न्यायालय में 35 वाद निस्तारित हुए। डीएम, एडीएम, एसडीएम के न्यायालयों में चल रहे 3690 वाद निस्तारित हुए। बैंकों के 351 ऋण मामले में निस्तारित हुए। चार करोड़ 24 लाख 13470 रुपए के मामलों का आपसी समझौते से निपटारा कराया। जिला जज संजय पचौरी ने इतनी बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण होने पर सभी न्यायाधीश के कार्य की सराहना की। नोडल अधिकारी अपर जिला जज ओमवीर सिंह का सहयोग रहा।