फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में सात लाख न देने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में सात लाख रुपये न देने पर घर से निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने युवक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मंदिर में शादी कर शारीरिक शोषण करने एवं दहेज में सात लाख रुपये न देने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बहन शहर के की एक कॉलोनी में रहती है। वर्ष 2015 में वह बहन के घर आई हुई थी। एक मोहल्ले के युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने दिल्ली में नौकरी दिलाने की बात कहकर महिला को झांसे में लेते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपी महिला को दिल्ली ले गया और मंदिर में शादी कर उसे अपने साथ ही रखकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार, दिल्ली में काम कर उसने अपने बैंक खाते में सात लाख रुपये जोड़ लिए, जिसकी जानकारी मिलने पर युवक उस पर सात लाख रुपये बतौर दहेज दिए जाने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर दो मार्च को आरोपी महिला को दिल्ली से मुजफ्फरनगर में ले आया, जहां आरोपी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें