फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ः दो दिन में आठ की मौत

Mon, 19 Jun 2017 12:18 AM IST
मुजफ्फरनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण परिवार का परिवार तबाह हो रहा है।  जिले में दो दिनों में सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित आठ लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। रविवार को छपार के पास कार और सूमो की टक्कर में             शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मंसूरपुर में शुक्रवार रात हर्ष फायरिंग में मारे गए युवक प्रिंस का पिता सुखबीर और भाई प्रवीण रात में मोर्चरी पर जाने के लिए घर से निकले, तो शिव चौक पर डीसीएम की चपेट में आ गए। प्रवीण की जिला चिकित्सालय में और सुखबीर की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को दिन निकलते ही मेरठ के गांव बाफरपुर निवासी युवक साबिर सैफी की रतनपुरी          क्षेत्र में बाइक का टायर फटने से मौत हो गई। 

जानसठ के गांव सालारपुर निवासी बाइक सवार सचिन कवाल के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वाहन ने टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
 रतनपुरी के बडसू सिकंदरपुर से शादी समारोह से लौट रहे बरातियों की कार छपार के पास हाईवे पर सूमो से टकराने पर रजनेश, छोटू उर्फ निशू , नीरज तथा प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। जनपद में दो दिन के भीतर आठ मौतों से लोगों में भय व्याप्त है। हाईवों पर लगातार हो रहे हादसों के बाद भी प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे बराती           
छपार। शादी समारोह से लौट रही कार हादसे में तीन बरातियों समेत चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए। शादी छोड़कर लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सिकंदरपुर बडसू और मुंडखेडा में दोनों पक्षों के बीच फोन घनघनाने लगे। घंटों दोनों पक्षों के लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना का पता चलते ही लोगों की भीड़ अस्पताल पर जुटने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुुटाई।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें