फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र के शैक्षिक पंचांग के अनुसार कार्ययोजना लागू करने पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र के शैक्षिक पंचांग के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में कार्ययोजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चर्चा की गई।
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने किया। कहा कि आगामी सत्र के लिए शैक्षिक पंचाग जारी कर प्रदेश के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षाविदों से सुझाव आमंत्रित किए गए है। शैक्षिक पंचांग में विभिन्न विषयों के शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध पाठ्य सहगामी गतिविधियों को भी सम्मिलित किया गया है। विद्यालयों में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सदनवार सांस्कृतिक गतिविधियों, नृत्य, गीत, वादन, नाटक, चित्रकला, रंगोली और प्रत्येक द्वितीय शनिवार को सदनवार खेलकूद आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तृतीय शनिवार को साहित्यिक गतिविधियों यथा निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद एवं सुलेख आदि और प्रत्येक चतुर्थ शनिवार को किशोर संसद, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों पर आधारित सदनवार गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डॉ विकास कुमार ने किया। कार्यशाला का सीधा प्रसारण यू ट्यूब सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर किया गया। एक हजार से भी अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। प्रधानाचार्य हरि ओम गणपति सहस्त्रबुद्धे, प्रधानाचार्य डॉ रणबीर सिंह, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुधीर त्यागी, सोहन पाल, सुनील शर्मा, सलीम अहमद आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें