फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिविरार्थियों ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न कॉलेजों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के विभिन्न कॉलेजों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों के माध्यम से जन जागरूकता के संदेश दिए गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण जागरूक को लेकर जागरूक किया गया।
चौधरी छोटू राम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के विशेष शिविर का सामपन हो गया। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए स्वयं सेवक साउथ सिविल लाइन के रास्ते अपने बेस कैंप चौधरी छोटू राम महाविद्यालय बॉयज हॉस्टल लौटे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि एनएसएस के छात्र-छात्रा समाज और राष्ट्र हित में अपनी भूमिका निभाएं। डॉ विजय कुमार ढाका, डॉ एके सिंह, डॉ आरके सिंह, डॉ आईजे सिंह, डॉ हरिओम शर्मा, गिरिराज किशोर, डॉ सुभाष चंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा, शाहजहां, लक्ष्मी, रितिका, अभिषेक सिंह, डॉ जॉनी कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज के शिवर का रंगारंग समापन हुआ। जन जागरण रैली निकाली गई। ग्राम के चयनित स्थानों पर पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण नाटिका से संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। प्रधानाचार्य राकेश कुमार, कार्यकम समन्वयक डॉ हेमलता सिंह, डॉ नीतू पंवार, प्राचार्या डॉ संगीता चौधरी ने छात्राओं से समाज हित के कार्य करने का आह्वान किया।
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ प्राचार्य सीमा जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्चसा सैनी ने किया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। आंगनबाड़ी रुक्मेश, रूपाली, पुष्पा देवी, सहायिका आशा गोयल, विमला, सुनीता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुलाब सिंह उपस्थित रहे। कोतवाल सिंह, कुलदीप राठी , सुभाष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वीतराग स्वामी कल्याण देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरला के शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार ने किया। जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। विचार गोष्ठी की भी गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पृथ्वी पर जल अमूल्य है। इसका दोहन देखभाल करके करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी पीयूष वर्मा, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, आरची अग्रवाल, निशी चौधरी, मोनिका पाल और स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं में सागर कुमार, अभिषेक कुमार, आकाश शर्मा, ओम नारायण, शिवांगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें