कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया
मोरना। गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में भारतीय उपाध्याय समाज कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी के चयन अथवा चुनाव पर विचार किया गया है। 9 फरवरी को समिति की बैठक बुलाकर उपाध्याय समाज जिला मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी गठन पर विचार किया जाएगा। जिले के सभी सक्रिय सदस्यों को संचार एवं पत्राचार के माध्यम से सूचना कराने का फैसला लिया गया है, जिसमें सभी सदस्य अपनी रसीद अथवा सदस्यता का प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश उपाध्याय ने की तथा संचालन विजेंद्र उपाध्याय जिला महामंत्री ने किया। बैठक में विनीत उपाध्याय, दयानंद उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, किरण पाल उपाध्याय, राजकुमार, सुरेश पाल आदि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में लघु नाटक मंचन
खतौली। विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगधाड़ी में गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण के संबंध में लघु नाटक प्रस्तुत किए। इन नाटकों के माध्यम से गंगा की स्वच्छता व जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में शिवानी सोम, सालेहा, श्रद्धा, सलौनी, मानवी, नंदिनी, शफक, चिंद्रिका, अंशिका, दीपाली, निकित ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. पवन ओबराय व प्रवक्तागण एवं लिपिक उपस्थित रहे।