फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर कलां की पीएचसी में मिली गंदगी, जताई नाराजगी

विज्ञापन
जानसठ के गांव राजपुर कलां में अस्पताल का औचक निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने गांव राजपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस्थाओं से संबंधित लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गांव राजपुर कलां में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मरीजों की कम संख्या पर भी चिंता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान गांव के प्रधान रवि नरपाल ने सीएमओ को अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से अवगत कराया और मांग की कि अस्पताल में पूरा स्टाफ उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के लोगों को गांव के अस्पताल में ही इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल के सुपरवाइजर उपेंद्र चौधरी को शीघ्र अस्पताल में सफाई व्यवस्था कराने के सख्त निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल में स्टाफ की संख्या बढ़ाने और दूसरी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें