संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। भोकरहेड़ी मार्ग पर अचानक ई-रिक्शा पलट जाने से उसके नीचे सवारियां दब गई। दिव्यांग ई-रिक्शा चालक शहजाद घायल हो गया। उसे मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी 32 वर्षीय शहजाद ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर बसर करता था। शनिवार की दोपहर वह मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग से गुजर रहा था कि जैसे ही वह गांव छछरौली में पहुंचा तभी अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे शहजाद दबकर घायल हो गया ।उसे अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों ने उसे घोषित कर। शहजाद अपने पीछे दिव्यांग पत्नी खुशनुमा तथा दो पुत्री पांच वर्षीय महक व 12 माह की मासूम अनम को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार की आजीविका का संकट गहरा गया है।