फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर : जिया

Sat, 08 Feb 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ता : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। महाकुंभ में जो हुआ, उसे सब जानते हैं। अमेरिका में देश के लोगों के साथ बर्ताव किसी से छिपा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार के दबाव को खत्म करने के लिए आंदोलन पर जोर दिया गया। प्रत्येक चुनाव में भाजपा धांधली के बल पर जनता के निर्णय को बदल रही है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर सपा की मासिक बैठक में पीडीए कार्यक्रम पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सर्वसमाज को एकजुट करने के लिए पार्टी की ओर से अभियान जारी रहेगा। देश और प्रदेश को नुकसान से बचाने के लिए लोगों को एकजुट होना होगा।
भाजपा सरकार ने महाकुंभ जैसे हादसे की सही तस्वीर देश के सामने नहीं रखी है। सभी विधानसभाओं में सेक्टरों पर कार्यक्रम के अलावा विधानसभा स्तर पर भी पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए तैयारी जोर-शोर से जारी है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, विनय पाल और पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। संचालन विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू,अंकित शर्मा, साजिद हसन मौजूद रहे।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें