फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में ध्रुव, श्रेया और बानी बने टॉपर

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते सीबीएसई बोर्ड के मेधावी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं में ध्रुव, श्रेया और बानी बने टॉपर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ तो छात्र-छात्राओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बंपर परीक्षाफल आने से विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। अभिभावक भी खुश नजर आए। इंटर की भांति हाईस्कूल में भी सीबीएसई ने टॉपर की सूची जारी नहीं की।
परीक्षाफल घोषित होने पर स्कूलों की ओर से ही अपने टॉपर्स की सूची जारी की गई। टॉपर में छात्राओं ने बाजी मारी है। एसडी पब्लिक स्कूल के ध्रुव सिंघल ने 500 में से 499 नंबर लाकर 99.8 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं शारदेन स्कूल की दो छात्राएं श्रेया गोयल और बानी नागपाल ने भी 99.8 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए है। ये तीनों की जिले के टॉपर बने है। एसडी पब्लिक स्कूल की अवनी जैन 99.6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। एसडी पब्लिक स्कूल के ध्रुव गुप्ता 99.4, शारदेन स्कूल की सानवी कपूर और माउंट लिट्रा जी स्कूल की वंशिका राणा ने भी 99.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में करीब पचास से ज्यादा सीबीएसई स्कूलों में इस बार लगभग नौ हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हुई। कक्षा नौ के अंकों और हाईस्कूल प्री बोर्ड के आधार पर छात्र-छात्राओं को अंक देकर प्रोन्नत किया गया है। मंगलवार को परीक्षाफल घोषित होने पर स्कूलों ने टॉपर बच्चों को विद्यालय बुलवाया। छात्र-छात्राएं काफी दिनों बाद स्कूल पहुंच कर आपस में मिले। छात्र-छात्राओं ने परीक्षाफल में बंपर नंबर मिलने पर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। टॉपरों ने बताया कि उन्हें उम्मीद से अधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें