फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में चलाया धर्म जागरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में चलाया धर्म जागरण अभियान
विज्ञापन

चरथावल। वैदिक चेतना के तत्वावधान में क्षेत्र के कई गांवों में यज्ञ प्रवचन के द्वारा सनातन धर्म जागरण अभियान शुरू किया गया।
आयोजक वैदिक चेतना के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा आज भारत राष्ट्र एवं हिंदू धर्म पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इन संकटों को दूर करने के लिए जगह-जगह यज्ञ प्रवचन के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा यज्ञ के माध्यम से वातावरण की शुद्धि और मन मस्तिष्क चेतन रहता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो हवन पद्धति को अपनाना होगा। नव पीढ़ी को सनातन संस्कृति की ओर अग्रसर करना होगा, तभी हिंदू धर्म को जाति बिरादरियों में बांटने से बचा जा सकता है। भारत की अखंडता की बनाए रखने एवं धर्म की रक्षा के लिए षड्यंत्र कारियों से सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

गुनियाजुड्डी, बिरालसी, छिमाऊ आदि गांवों में यज्ञ एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। यजमान प्रमोद सैनी, आतुष राणा, सुरेश सैनी, धर्मेंद्र बालियान, मुकेश सिंघल और रविंद्र कुमार रहे। लोकेश कुमार, अशोक कुमार, अभय सिंह, अमन सिंह, शेखर वीरेंद्र कुमार, धर्मवीर, गीता, बबीता, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें