फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कई घंटे लाइन में लगकर गोगा की समाधि पर टेकने को आतुर रहे भक्त

विज्ञापन
दूधली म्हाडी पर श्रद्धालुओं की लाइन: ग्रामीण
विज्ञापन
चरथावल। दूधली म्हाड़ी पर परंपरागत प्रसाद और निशान चढ़ाने के लिए कई प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार रात से श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार पर मंगलवार सुबह चार बजे विराम लगा। कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव की ऐतिहासिक म्हाड़ी पर हर साल श्रद्धालुओं की तादात बढ़ती जा रही हैं। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने बताया इस बार पिछले साल से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार को आसपास गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर खरीदारी की। सीओ सदर डॉ. रवि शंकर व्यवस्था में जुटे रहे। ग्राम प्रधान के निर्देशन में म्हाड़ी कमेटी के युवाओं की टीम श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए मुस्तैद रही। पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, विहिन नेता सोहनवीर सिंह ने मेहमानों को दर्शन कराने के बाद घंटों लाइन में लगकर प्रसाद और निशान चढ़ाए।

बागड़ की जगह दूधली पहुंच गए लेखराज
ग्राम प्रधान ने बताया हरियाणा के हिसार जिले के लेखराज वाहन टाटा 407 से परिवार संग भंडारा करने राजस्थान की बागड़ म्हाड़ी पर जा रहे थे। दावा किया कि सोमवार को रास्ते में उन्हें स्वप्न आया कि आज दूधली में स्वयं जाहरवीर बाबा मौजूद है, वहां जाओ। इसके बाद उनका मन बदला और दूधली आ गए। गांव आकर श्रद्धापूर्वक मन्नत मांगी।
विज्ञापन

यहां से भी दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
दूसरे दिन दूधली के अलावा छिमाऊ, कन्हाहेड़ी, पिलखनी, कयामपुर, आलमगीरपुर, बलवाखेड़ी, बडगांव, पिलखनी, मुश्कीपुर, बुढ्ढाखेड़ा, न्यामू आदि से भारी संख्या में दर्शन करने म्हाड़ी पहुंचे। मेले में सजी दुकानों पर खरीददारी की। झूलों और मिनी सर्कस बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें