श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगीलाल महाराज के प्रागट्य दिवस पर भजनों पर झूमते श्रद्धा?
- फोटो : DEVBAND
श्री राधा नवरंगी लाल के प्रागट्य दिवस पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद। श्री राधावल्लभ मंदिर में मंगलवार को श्री राधा नवरंगीलाल महाराज का प्रागट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। रसिकजनों ने राधा नवरंगीलाल के भजनों का गायन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
मंदिर के मुख्य सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी और नीरज गोस्वामी ने बताया कि सम्वत 1541 विक्रमी माघ शुदी पंचमी के दिन बंशीअवतार श्री हित हरिवंश चंद्र महाप्रभु जी ने प्रिया जी के आदेश पर श्रीराधा नवरंगीलाल जी को कुएं से प्रगट किया था। इस अवसर पर रसिकजन श्री राधा नवरंगी लाल जी के सुमंगल गीत पर झूम उठे। इस मौके पर नितिन गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, लाल जी गोस्वामी, नितेश गोस्वामी, प्रियांशु गोस्वामी आदि मौजूद रहे।