फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसानों को निराश किया, यही हाल रहा तो बर्बाद हो जाएंगे: नरेश टिकैत

Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भाजपा की योगी सरकार को किसान विरोधी करार दिया है। गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होने से प्रदेश सरकार की किसान विरोधी सोच उजागर हो गई है। किसानों को बहुत उम्मीद थी कि रेट बढे़गा, किसान सरकार की घोषणा से निराश है।

विज्ञापन


गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत यूपी की योगी सरकार से खफा हैं। उनका कहना है कि तीन साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ा है। इस बार उम्मीद थी, लेकिन किसानों को निराशा ही हाथ लगी है।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस सरकार ने अपने पहले वर्ष में जो दस रुपये बढ़ाए थे वो भी किसानों के खाते से काटकर अपने वापस ले ले। हम अपनी गारंटी पर ये 10 रुपये किसानों से वापस करवा देंगे। सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करे। हम भी तो कह सकेंगे कि जो सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दम भरती थी उसने पांच साल तक किसानों को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल पर लागत बढ़ती जा रही है। यूरिया और डीएपी के दाम बढ़ गए हैं। डीजल के रेट प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार का यही हाल रहा तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. तभी तो गन्ना सीजन आधा जाने के बाद रेट घोषित किया। किसान की आय दोगुनी कर देंगे इनकी बात पूरी तरह झूठी हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें