श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्मरण से कष्टों का नाश होता है। रामायण का हर पात्र जीवन का दिशा देता है। कहा कि हमें समय निकाल कर ईश्वर भक्ति करनी चाहिए।
श्रीराम कथा के प्रारंभ से पहले श्रद्धालुओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। श्री गणपतिधाम मंदिर से शुरू होकर कलश यात्रा कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। दीप प्रज्वलन विपुल भटनागर ने किया। रीना अग्रवाल और सुभाष गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रतिभा देवी धन प्रकाश सिंघल, निशा देवी, प्रमोद अग्रवाल, माया देवी, राकेश वर्मा, शशि मित्तल, कृष्ण कुमार, सुरभि, संजय, रेणु वर्मा, मनोहरलाल वर्मा, अंकुल, प्रशांत, सुजाता, अशेाक वर्मा, आयुषी, संजीव बत्रा मौजूद रहे। अजय गर्ग, नवीन गोस्वामी, वरुण गोयल, श्रवण कुमार व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।
नई मंडी में कलश यात्रा निकालते श्रद्घालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नई मंडी में मनकामनेश्वर मंदिर में राम कथा करते पंडित अरुण मिश्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR