फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णों के दबार में पहुंचे श्रद्धालु श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। मां वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मेले का आयोजन किया गया। शाहपुर में भी मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के गांधी कॉलोनी स्थित मंदिर में चतुर्दशी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। देहात क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया।
शाहपुर कस्बे के सिद्धपीठ मां श्री गोकुलादेवी मंदिर में चतुर्दशी के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी । कस्बे में स्थित यह सिद्ध पीठ श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है । मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में उमेश मित्तल और अनंत मित्तल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था बनाने में मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शर्मा, अध्यक्ष घनश्याम दास बंसल, सुरेंद्र जिंदल, उमेश गोयल, संदीप बंसल, अनमोल आदि का योगदान रहा। उधर गांव हरसौली में स्थित काली माता के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी वही चतुर्दशी से आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मेला प्रारंभ हुआ ।

वैष्णोदेवी मंदिर में चतुर्दशी पर्व में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें