फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोवर्धन पर्व पर श्रद्धालुओं ने की सामूहिक पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
नगर की गोशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। उन्होंने विधि विधान से गोवर्धन की पूजा की। मोहल्ला बालाजीपुरम स्थित गोशाला में पंडित जयप्रकाश पुष्प ने हवन संपन्न कराया। यह हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद गोवर्धन भगवान का सामूहिक पूजन हुआ। पूजा अर्चना के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूजा में कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पंकज भटनागर, सचिन गोयल, गौरव अग्रवाल, उमाशंकर गर्ग, ऋषिपाल चौहान, दिनेश जैन, दीपक गर्ग, संजीव मिश्रा और पंकज शर्मा प्रमुख थे। गांव पमनावली में भी ग्रामीणों ने गोवर्धन पूजा की। यह पूजा ब्रजपाल सिंह के घेर में सामूहिक रूप से आयोजित की गई। ग्रामीणों ने गाय माता को रोटी खिलाकर उनको नमन किया। इस अवसर पर आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बालियान, अशोक कुमार, यशपाल प्रधान, अवनीश, सतेंद्र पाल, सुनील, रामवीर सिंह और मोहर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें