फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दी चेतानंद महाराज को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी चेतानंद महाराज की जयंती में मंचास? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी चेतानंद महाराज की 148 वीं जयंती पर आयोजित सत्संग समागम का सोमवार को समापन किया गया। समागम में दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने चेतानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

संत शिरोमणि रविदास आश्रम में आयोजित सत्संग समागम में मवाना से आए स्वामी प्रेमनाथ महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी चेतानंद महाराज एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने गांव-गांव में घूमकर अनुसूचित जाति के लोगों में शिक्षा और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई, जिसके लिए समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। महंत स्वामी सत्यांनद महाराज ने कहा कि ऐसे महापुरूष को हमें शत-शत नमन करना चाहिए। बुलंदशहर से आए वीर सिंह हितकारी महाराज, मध्यप्रदेश से आए विनय सागर महाराज, स्वामी प्रकाशानंद महाराज, लोकदास महाराज, योगानंद आचार्य आदि ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व अखंड रामायण पाठ किया गया और चेतानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बाद में हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गोवर्धन दास महाराज, भीम आर्मी के मंजीत नौटियाल, संजय रवि, डॉ श्याम कुमार, डॉ राजेंद्र सिंह और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें