फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीगणपति धाम मंदिर ट्रस्ट रजिस्टर्ड की ओर से भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में पांच दिवसीय जन्मोत्सव का शुभारंभ भजन संध्या के साथ किया गया। पंचमुखी बालाजी कीर्तन मंडली के कलाकारों ने खाटू बाबा के भजनों को गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने एक शाम ठाकुर जी के नाम भजन संध्या की शुरूआत गणपति वंदना से की। मंडली के कलाकार नवनीत गुप्ता, हिमांशु गोयल, संजीव गोयल और शोभित गुप्ता ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि जन्मोत्सव 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक मनाया जाएगा। 30 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर परिसर से सुबह ढोल नगाड़ों और झांकियों के साथ शोभायात्रा निकलेगी। भजन संध्या में समिति पदाधिकारी भीमसेन कंसल, अनिल गोयल, सोम प्रकाश, विनोद राठी, विपिन सिंगल, रजत राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें