फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने निकाली जल कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रथयात्रा महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद ले रहे हैं। उत्सव के तीसरे दिन भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया। महिला जैन मिलन नवज्योति की ओर से धार्मिक तंबोला का आकर्षक कार्यक्रम कराया गया।
दोपहर में जिनेंद्र भगवान के भक्तों ने जल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में इंद्र वेशभूषा में सुसज्जित धर्म प्रेमी कलश लेकर चले। यह यात्रा बड़ा बाजार और जीटी रोड से होकर गंगनहर के निकट स्थित नसिया जी जैन मंदिर पहुंची। यहां से जल लेकर वापस उत्सव पंडाल पहुंचे। शोभायात्रा में बैंड के कलाकार वीतरागी प्रभु की भक्ति में मधुर भजन गा रहे थे। पवित्र प्रासुक जल से उत्सव पंडाल में विराजित प्रतिमा का भक्ति भाव से अभिषेक किया। प्रभु व जैन धर्म का जयघोष हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संयोजक कलपेंद्र जैन ने बताया भगवान महावीर अहिंसा के अवतार हैं। जीवन में कर्म शीलता प्रधान है। जन्म से नहीं कर्म से महान बनो। स्वयं को जानना जग को जानना है। महावीर ने मानवता के कल्याण के लिए राजपाट छोड़ दिया। शांति और आत्म नियंत्रण ही अहिंसा है। कार्यक्रम में शशांक, मुकेश, राहुल, राजेश जैन, राजकुमार प्रवक्ता, पारस, अजय, मुनेश, डॉज्योति, करुणा, अर्चना, सावित्री, बबीता, गीता, निर्मल, राजबाला, अविका, मीनाक्षी, शिवानी, डोली, शोभा, दिनेश, उर्मिला, छवि, अनीता, अविरल, नैना, मोनिका, आंचल, मुकुल, डॉ विकास, वैभव, मुकेश, संजय मुखिया, नवीन, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें