फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटने पर टूरिस्ट बस में लगी आग

विज्ञापन
नगर के बागोवाली बाईपास पर बस में लगी आग।
विज्ञापन
टूरिस्ट बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी, 31 यात्री थे सवार
विज्ञापन

बागोवाली बाइपास के पास निकट हुआ हादसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
अग्निशमन टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती टूरिस्ट बस में टायर फटने पर आग लग गई। यात्रियों में दहशत फैल गई। सभी यात्रियों ने कूद कर जान बचाई। अग्निशमन टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
शनिवार दोपहर में एक प्राइवेट डबल डेकर टूरिस्ट बस देहरादून से 31 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चली थी। रामपुर तिराहे से एनएच 58 हाईवे पर गांव बागोवाली बाइपास के पास निकट बस के टायर में आग लग गई। यह आग डीजल टैंक तक जा पहुंकी। इससे आग भड़क उठी। यह देखकर चालक सुमित ने शोर मचा दिया। बस में सवार सभी यात्री अपना सामान लेकर कूद गए। मगर, कुछ यात्रियों के बैग आग में जल गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर अग्निशमन टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि आग लगी देखकर चालक संतुलन खो बैठा था और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई थी।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी राम कुमार यादव ने बताया कि आग लगने के बाद उनकी विभागीय टीम ने आग को बुझाया था। आग में बस पूरी तरह जल गई। हादसे के बाद यात्री अन्य वाहनों में सवार होकर चले गए थे। हादसे के बारे में अभी किसी ने लिखित में कुछ नहीं दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें