फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 60 लाख रुपये से शहर और शुकतीर्थ में होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमडीए की ओर से जनपद में करीब 60 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने हाल ही में विभिन्न कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। काम पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ शुकतीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह न बताया कि प्रस्तावित कार्यों में सदर क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में शिव मंदिर के समीप सहित कई गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए करीब 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य से आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या दूर होगी। रुड़की रोड पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर से क्रिसमस कब्रिस्तान तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 13.43 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में भी दो महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। पौराणिक तीर्थस्थल स्थित कारगिल शहीद स्मारक और शहीद राइफल पर व्यापक प्रकाश व्यवस्था एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहीं ग्राम शुकतीर्थ में हनुमान धाम से आगे सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा रुड़की रोड पर एसएसके पब्लिक स्कूल के समीप सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण भी प्रस्तावित है। जिन पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें