फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में दर्जनों प्रस्ताव सर्व सम्मति से हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सूली वाला बाग के सुंदरीकरण एवं हाइवे पर स्थित डिवाइडर में फूलों के गमलों समेत विकास के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के प्रस्ताव रखे। जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में सूली वाला बाग के सुंदरीकरण एवं कस्बे में हाइवे पर बने डिवाइडरों पर फूलों के गमले रखवाने, धोबी घाट, गौशाला एवं व़द्धाश्रम के पास बिजली के खंभे, 8000 नीले एवं हरे कूड़ेदान घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य, नंबर प्लेट रीडर कैमरे, सुलभ शौचालय बनवाने समेत दर्जनों प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किये गए। इसके अलावा कांवड़ यात्रा को लेकर अभी से तैयारी करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन द्वारा सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, निसार अहमद, सोबान अहमद, दीपू वर्मा, मोहम्मद सुलेमान, नदीम कुरैशी, खुर्रम, नरेंद्र पाल, राखी, मुनीर फातमा, इशरत जहां समेत अनेक सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें