फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा युवक फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पूर्व छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। वर्तमान में युवक परिवार समेत शुकतीर्थ में रह रहा है। महिला के अनुसार, ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के चलते वह करीब डेढ़ साल से मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि पति उसे तलाक दिए बिना किसी अन्य युवती से दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने पति की दूसरी शादी रोके जाने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक परिजनों समेत रफूचक्कर हो गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामला छपार क्षेत्र से जुड़ा है। महिला की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें