फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच धर्म कांटों पर विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग ने निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पुरकाजी क्षेत्र के पांच घर्म कांटो के खिलाफ कार्यवाही की है। तौल कार्य संदिग्ध पाये जाने के साथ-साथ अधिकांश धर्म कांटो पर शुद्धता की जांच के लिये अनिवार्य रुप से रखे जाने वाले लोहे के बांट भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षण हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्र मेे एक धर्म कांटा पर एक ही भार के वाहन को 15 किग्रा के अंतर से दर्शाया जाना पाया गया है। ऐसे चार धर्म कांटों सहित जहां निरीक्षण के लिये विधि के अधीन निर्धारित क्षमता के बांट नही मिले हैं, कुल पांच धर्म कांटों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। अनियमितता वाले सभी धर्म कांटो के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अधीन अपराध पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। यदि भविष्य मे धर्म कांटो पर निर्धारित क्षमता के बाट नही पाये जाते हैं तो उनका अगला सत्यापन कार्य बंद करने के साथ-साथ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें