संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू का डंक लोगों पर लगातार अपना वार कर रहा है। दो दिनों के भीतर नौ लोग डेंगू से बीमार हो चुके हैं। बुधवार को तीन और बृहस्पतिवार को एक साथ छह डेंगू के केस सामने आए। अब डेंगू मरीजों की संख्या 65 के पार पहुंच गई है। जिला मलेरिया की टीम ने चरथावल क्षेत्र में सर्वे कराकर लोगों को जागरूक किया।
इन दिनों डेंगू ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक फैल रहा है। दिन में काटने वाले इस मच्छर ने अब तक 68 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। दो दिन के भीतर नौ लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए। बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र के तीन और बृहस्पतिवार को शहर के मिमलाना रोड, खतौली, नगर पालिका क्षेत्र के तीन और एक केस देहात क्षेत्र से सामने आया है।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने चरथावल क्षेत्र के गांव छिमाऊं में सर्वे किया है। यहां बुखार से पीड़ित मरीजों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। लोगों को जागरूक किया गया। डेंगू से बचाव के लिए पानी न इकट्ठा होने की भी सलाह दी गई। इसी के साथ गांव में घूमकर लार्वा की भी जांच की गई।