फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक महिला सहित छह लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर गांव लोहड्डा में पानी के टैंक में जांच करती एक स्वास्थ्य कर्मी ए
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक महिला सहित छह लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। खतौली क्षेत्र के गांव लोहड्डा में महिला के डेंगू पाजीटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई। सोर्स रिडक्शन के लिए आसपास के 50 घरों में चेकिंग कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में मच्छर जनित रोग पैर पसारने लगे हैं। अब तक छह लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को गांव लोहड्डा में एक बुजुर्ग महिला को बुखार के बाद जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। उन्होंने बताया कि महिला की केस हिस्ट्री ली गई। वह पहले से बीमार हैं और दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
बताया कि डेंगू बुखार की पुष्टि के बाद गांव में सोर्स रिडक्शन के लिए टीम भेजी गई। टीम के सदस्यों ने आसपास के करीब 50 घरों में निरीक्षण कर पानी के टैंक, कूलर और बर्तन आदि चेक किए। देखा गया कि किसी बर्तन में भरे पानी में मच्छर का लार्वा तो नहीं पनप रहा। उन्होंने बताया कि इस मौसम में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो व्यक्ति विशाखापत्तनम में कार्य करते हैं। सुरेन्द्र नगर निवासी होम्योपेथिक चिकित्सक एवं भोपा क्षेत्र निवासी एक दिव्यांग बालक में भी डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिव्यांग का दिल्ली के एक अस्पताल में पहले से ही उपचार चल रहा है जबकि ककरौली क्षेत्र के एक व्यक्ति एवं मोरना क्षेत्र के एक बालक में भी डेंगू की पुष्टि हुई। बालक अपनी नानी के घर मेरठ रहता है।
विज्ञापन



डेंगू बुखार के लक्षण
- अचानक बुखार और सिर दर्द।
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द।
- आंखों के पिछले हिस्से में दर्द।
- जी मितलाना और उल्टी आना।
- मसूड़े, नाक, मुंह से खून आना।

डेंगू से बचने को ये करें उपाय
- पानी की टंकी और बर्तन को ढक कर रखें।
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- मच्छरदानी के अंर सोएं, मच्छरों से बचें।
- खिड़की, दरवाजे पर जाली लगवाएं।
- काम में आने वाले बर्तनों में पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें