फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की मांग को युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
सेना में भर्ती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मे धरना देते युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तीन साल से सेना भर्ती रैली न होने और भर्ती प्रक्रिया के बार-बार स्थगित होने से गुस्साए युवाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम से मुलाकात कर सेना भर्ती शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने बताया कि सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया तीन साल से निलंबित की जा रही है। युवाओं की उम्र निकलती जा रही है। सेना भर्ती के लिए आयु अधिक होने के कारण युवा वर्ग हताश है। सेना भर्ती प्रक्रिया पिछले 10 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली थी। लेकिन अध्यादेश न होने के कारण सेना भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई। सिर्फ एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाली 13 जिलों की भर्ती बार-बार रद्द होती रही है। युवाओं का आरोप है कि आर्मी की भर्ती पांच-छह बार प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण निरस्त कर दी गई है। चेतावनी दी कि यदि मई-जून तक हमारे एआरओ मेरठ की भर्ती नहीं कराई गई, तो सभी युवा बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा। प्रदर्शन में सज्जन कुमार, करण गुर्जर, कमल, अशोक, नरेश, दीपक, सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें