फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन    

Tue, 30 May 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम एडीएम वित्त सुनील सिंह को एक ज्ञापन भी दिया गया। सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और यहीं से जुलूस के रूप में कचहरी पहुंचे। कचहरी में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही अराजकता का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बजरंग दल, विहिप, हिंदू युवा वाहिनी जैसे संगठनों ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है। प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। आपराधिक तत्व खुलेआम कानून के लिए चुनौती बन गए हैं। सहारनपुर में दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, मथुरा में व्यापारियों के साथ हुई घटना, यमुना एक्सप्रेस वे का गैंगरेप दिल दहला देने वाली घटना है।

महिमा आत्महत्या प्रकरण में भी कुछ आरोपियों को बचाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, राशिद सिद्दीकी, मुकेश चौधरी, चंदन चौहान, विनयपाल, रामशरण कश्यप, जिया चौधरी, प्रदीप गुप्ता, तसलीम, तरणजीत सिंह, फारुख, अमजद, जनार्धन विश्वकर्मा, जोगेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें