फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी पर दुकान से महंगे बीज बेचने पर हंगामा

विज्ञापन
चरथावल बीज गोदाम पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। सरकारी कर्मचारी द्वारा अलग दुकान खोलकर महंगे बीज और कीटनाशक दवाएं बेचने के आरोप में किसानों ने बीज गोदाम पर तालाबंदी कर हंगामा काटा। भाकियू ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई समेत क्षेत्र की समस्याओं का नौ सूत्रीय ज्ञापन कार्यवाहक बीडीओ राजेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक प्रांगण में भाकियू की मीटिंग पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में चल रही थी। इसी दौरान किसानों ने बताया चरथावल में किसानों को सरकारी बीज गोदाम है। वहां से किसानों को सब्सिडी वाली दवाएं और बीज मिलता है। लेकिन वहां तैनात एक कर्मचारी ने गोदाम के पास एक दुकान खुलवा रखी है। कर्मचारी दूरदराज से आने वाले किसानों को बीज गोदाम पर दवाएं खत्म होने की बात कहकर दुकान से मंगाकर मंहगे दामों पर बेचता है। इसके बाद किसानों ने राजीव मार्केट स्थित गोदाम पहुंचकर तालाबंदी कर दी। मौके पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यवाहक बीडीओ राजेंद्र कुमार और एसडीओ कृषि कपिल कुमार ने मामले की जांच कराकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके अलावा क्षेत्र की नौ सूत्रीय समस्या समाधान कराने के लिए बीडीओ को ज्ञापन दिया। हंगामे की सूचना पर एसएसआई प्रमोद गिरी भी पहुंच गए। एक हफ्ते में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पावटी में बैंक खुलवाने, चौकड़ा-कसौली मार्ग से कूृड़ी हटवाने, कुटेसरा में मकानों के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने, खुसरोपुर में बस्ती से कूडियां हटवाने, कसौली में नालों की सफाई कराने और छिमाऊ में प्रदूषित पानी वालेे नलकों को बदलवाना प्रमुख था। दूधली के नंद किशोर शर्मा की अध्यक्षता और राजेंद्र भगत के संचालन में कुलदीप त्यागी न्यामू, लोकमणि त्यागी, सरफराज त्यागी, मामचंद ठाकुर, सतीश त्यागी दहचंद, नावेद, अरुण, ब्रजपाल राणा, सोनू त्यागी, पवन त्यागी, राजीव कुमार, अभिषेक, सुंदर सिंह, सलीम, ताजीम, सुधीर ठाकुर, राकेश कश्यप, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें