फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में जुलूस निकालकर प्रदर्शन, पुलिस ने फटकारीं लाठियां

विज्ञापन
देवबंद में हंगामे के बाद युवकों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को फांसी की मांग को लेकर जुमा की नमाज के बाद हुआ विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

घंटों चला हंगामा, आठ लोग गिरफ्तार, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समाज का गुस्सा फूट गया। जुमा की नमाज के बाद खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में अचानक इकट्ठा हुई भीड़ ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी, रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। भीड़ जुटने की सूचना से बाजार भी बंद हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र के एक चौक पर अचानक भीड़ जुट गई। भीड़ ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने को लेकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ दोनों नेताओं को फांसी दो लिखे बैनर लेकर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थी। लोगों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तितर बितर हुए लोगों में से ही एक नाबालिग समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। भीड़ जुटने और लाठीचार्ज की जानकारी मिलते ही इस्लामिया बाजार से लेकर हनुमान चौक तक का बाजार बंद हो गया। देवबंद में विरोध प्रदर्शन का पहले से इनपुट मिलने के चलते एडीएम-ई अर्चना द्विवेदी, एसपी देहात सूरज रॉय, एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरण, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा खानकाह पुलिस चौकी पर ही मौजूद थे। इसके अलावा कई थानों की पुलिस नगर में मुख्य चौक चौराहों पर तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शरारती तत्वों ने अचानक की नारेबाजी शुरू कर दी
एसपी देहात सूरज रॉय का कहना था कि देवबंद में जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी और लोग अपने घरों को जाने लगे। इसके 10-15 मिनट बाद कुछ शरारती युवक नारे लगाते हुए और आपत्तिजनक पोस्टर लेकर रशीदिया मस्जिद से खानकाह पुलिस चौकी की तरफ जाने लगे। जिनके द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था। जिसके चलते हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को रोका गया। सात से आठ लोगों की गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अधिकांश नवयुवक शामिल थे। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें