फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली से शाहपुर होते हुए शामली तक रोडवेज बस चलाने की मांग

Sun, 27 Jul 2025 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राइवेट बस का समय नहीं है निर्धारित , यात्रियों को होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। खतौली से शाहपुर होते हुए शामली तक रोडवेज बस नहीं चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर रोडवेज बस चलाए जाने की मांग की है।
खतौली से शाहपुर मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नही होता। गांव फुलत, चंदसीना, अंबरपुर, मोरकुक्का से होते हुए प्राइवेट बस शाहपुर तक जाती है। प्राइवेट बस का समय निर्धारित नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


गांव फुलत निवासी प्रधान हाजी वसीम अहमद, पूर्व प्रधान अनवर अंसारी, रविंद्र कुमार, मोरकुक्का निवासी विशु त्यागी, अंबरपुर निवासी संजीव त्यागी का कहना है कि बस का संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है।
विद्यार्थियों को भी निजी वाहनों से आवागमन करना पड़ता है। मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन किया जाना चाहिए। परेशानी के बारे में अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराया था लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ।
विज्ञापन

-
वर्जन

ग्रामीण क्षेत्र के रूट का सर्वे किया गया था। इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। निगम से रोडवेज की छोटी बसें मांगी गई हैं। बसें मिलने के बाद इनका संचालन ग्रामीण मार्गों पर कराया जाएगा। - राकेश कुमार, एआरएम खतौली डिपो
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें