फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी सुधार 2.0 के तहत आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग व्यापारियों की ओर से की जा रही है। व्यापारियों की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर आईटीसी क्लेम सहित विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है। पत्र की एक प्रति डीएम को भी दी गई है।
विज्ञापन




संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा गया है। व्यापारी नेता राकेश त्यागी ने बताया कि पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सरकार व्यापारियों को अतिरिक्त इनपुट क्रेडिट दे या ट्रांजिशन स्टॉक के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे। सरकार एक सरल, सार्वजनिक और अद्यतन जीएसटी दर चार्ट सभी वस्तुओं के लिए जारी करे। जीएसटी सुधारों से जुड़ी जानकारी का डिजिटल एवं ऑफलाइन माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि केंद्र सरकार से मांग की गई है कि व्यापारियों के समक्ष सारी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए जीएसटी काउंसिल तक यह विषय भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें