फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरों पर अंकुश लगाने की मांग, किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर धरना देते स
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों के हमले से परेशान लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आवारा जानवरों पर अंकुश लगाए जाने की मांग करते हुए नागरिक धरना देकर बैठ गए। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों पर अंकुश लगाए जाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। गली मोहल्ले से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर काट रहे हैं। उत्पाती बंदर भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। रविवार शाम गांधी कॉलोनी और सुभाष नगर निवासी लोगों ने आवारा कुत्तों और बंदरों पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
नाराज लोग सोनू भाटिया अमित मैनी एडवोकेट और राजेश जुनेजा के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप धरना देकर बैठ गए। जिला प्रशासन सहित नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि जब तक आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों पर अंकुश नहीं लगाया जाता धरना जारी रहेगा। अमित मैनी एडवोकेट ने बताया कि कुछ दिन पहले गांधी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग जुगल किशोर पर बंदरों ने हमला बोल दिया था। पड़ोसी की छत पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के चार दिन बाद उनका निधन हो गया। जबकि कुछ दिन पहले एक महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया।
बताया कि आए दिन कुत्ते और बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन उन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा। बताया कि धरने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को समस्या से संबंधित ज्ञापन दिया गया। धरना दे रहे लोगों से वार्ता कर उन्होंने समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिए आश्वस्त किया। मदन जुनेजा, विशाल जुनेजा, विवेक सभरवाल, राजेश जुनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें