फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए भाकियू का चीनी मिल पर धरना, प्रबंधक को घंटों बंधक बनाकर रखा

Wed, 20 Sep 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल में किसानों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना में भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने मांगों के समर्थन में चीनी मिल में धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। किसानों ने मिल प्रबंधक को बंधक बनाकर घंटो धरने पर बैठाए रखा। वहीं, किसान प्रतिनिधिमंडल ने मिल मरम्मत के चल रहे कार्य की जानकारी लेकर इसमें कोताही बरतने और भ्रष्टाचार को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा पर  मोरना मिल को लेकर अनदेखी करने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना के प्रांगण में भाकियू के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में गन्ना पेराई सत्र को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के तहत दीपावली के पर्व पर अन्य देशों से 30 लाख टन चीनी का आयात किया जा रहा है. ताकि आने वाली गन्ने की फसल के दामों को घटा कर किसान की कमर तोड़ दी जाए। कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश सरकार की मशीनरी लूटने में लगी है।

मिल ट्राली, बुग्गी यार्ड को बड़ा कर किसानों के लिए बैठने की बेंच, टीन शेड, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल की व्यवस्था कर किसानों को पर्ची भेजने के एमएमएस द्वारा जानकारी दी जाने की मांग की। मिल में मरम्मत के लिए सरकार द्वारा दिए गए दो करोड़ का हिसाब मागंते हुए किसानों ने मिल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे को धरने पर बंधक बना कर बैठा लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए  मोरना ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि मिल किसी भी सूरत में ब्रेक डाउन नहीं होनी चाहिए, अगर होती है तो इसका सीधा सा मतलब होगा कि मिल मरम्मत के मशीनरी के बदले गए कलपुर्जे में भ्रष्टाचार किया गया है।
विज्ञापन


भाकियू नेता सवेंद्र राठी ने कहा कि मिल से निकलने वाली छाई आदि को रोकने के लिए संयंत्र को लगाने की मांग की। प्रबंधक ने किसानों को अक्तूबर माह में निर्धारित समय पर मिल को चलाने का आश्वासन देते हुए अन्य मांगो को समय से पहले पूरा करने की बात कही। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया।  इस मौके पर अजय चेयरमैन, चौधरी देवेंद्र सिंह, प्रधान संगठन मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर राठी, राजेश सहरावत, धर्मपाल राठी, पुष्पेंद्र प्रधान, योगेश प्रधान, मदन पाल, राहुल चौधरी, पलविंदर सरदार, विकास डायरेक्टर, राजीव चेयरमैन, ललित सहरावत, काजी मुज्जबिर रहमान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें