फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे में डाक बंगले पर जनता की जन समस्याओं को सुनने पहुंचे रालोद विधायक
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे में डाक बंगले पर जनता की जन समस्याओं को सुनने पहुंचे रालोद विधायक मदन भैया के समक्ष ग्रामीणों ने अनेक समस्याएं रखीं। इस दौरान क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से किए जाने की मांग की। विधायक ने कहा कि आगामी त्योहारों पर क्षेत्र की जनता को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
रालोद कार्यकर्ताओं ने बताया कि रालोद विधायक मदन भैया सप्ताह में दो दिन अपने कैंप कार्यालय खतौली, जानसठ स्थित डाक बंगले पर समस्याएं सुनने के लिए पहुंचते हैं। इसी क्रम में रविवार को विधायक ने लोगों से कहा कि पिछले कुछ समय से देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या आ रही है। कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें बदला जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने जर्जर लाइन को शीघ्र बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत विधायक जानसठ नगर, गढ़ी देहात, मेहलकी, खेड़ा चौंगावा व अन्य गांवों में भी पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुना। विधायक ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें