फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली व पत्ती के निस्तारण को भत्ते की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली व पत्ती के निस्तारण को भत्ते की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रमुख सचिव कृषि को पत्र लिखकर पराली व गन्ने की पत्ती के निस्तारण हेतु किसानों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये भत्ता दिए जाने की मांग की है। राकेश टिकैत ने पत्र में कहा कि पराली व पत्ती के निष्पादन हेतु कोई प्रभावी योजना शासन द्वारा संचालित नहीं है। वहीं, एक एकड़ में लगभग 30 क्विंटल पराली व पत्ती होती है, जिसके निस्तारण पर करीब चार हजार रुपये का खर्च आता है। ऐसे में पराली व पत्ती को जलाने से रोकने के लिए किसानों को उनका उचित निस्तारण करने हेतु तीन हजार रुपये प्रति एकड़ का भत्ता उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

गांवों को सैनिटाइज कराने की मांग
तितावी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पीएचसी पर हंगामा किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने पीएचसी प्रभारी डॉ अजय सरदाना को ज्ञापन देकर क्षेत्र के गांवों में सैनिटाइजेशन कराने की मांग की। रवि कश्यप, विपिन कुमार, अक्षय सैनी, समर अब्बास, नीरज कश्यप, लोकेंद्र बालियान, कपिल व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें